अडोल्फ हिटलर के बारे में 10 रोचक तथ्य
अडोल्फ हिटलर के बारे में 10 रोचक तथ्य हिटलर से ज़्यादा भयावह इंसान शायद ही इस धरती पर पैदा हुआ है। अडोल्फ हिटलर एक ऐसा नाम जिसके नाम से सिर्फ़ जर्मनी ही नहीं बल्कि सारा विश्व एक समय में कांपता था. यहूदियों पर उसके द्वारा किये गये अत्याचार से एक बार ऐसा लगा जैसे इस दुनिया से मानवता ही खत्म हो गई हो. हिटलर के बारे में जितना भी पढ़ो कम ही लगता है। 1. अडोल्फ हिटलर की मां क्लारा हिटलर गर्भपात कराने का मन बना चुकी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर चिकित्सक ने इसके लिए मना कर दिया. 2. आस्ट्रिया में 20 अप्रैल, 1889 में जन्मे जर्मन तानाशाह हिटलर कभी अच्छी पढ़ाई नहीं कर पाया। वह कभी कॉलेज नहीं गये। 3. बचपन में अडोल्फ हिटलर पादरी बनने का सपना देखा करता थे। सिर्फ चार साल की उम्र में एक पादरी ने ही हिटलर को डूबने से बचाया था। 4. 1905 में पढ़ाई छोड़कर पेंटिंग में भाग्य आजमाया, लेकिन उसे ‘कला स्कूल’ और अन्य आर्ट अकादमी में प्रवेश नहीं दिया गया। अंतत: हिटलर ने राजनीति की ओर रुख किया था। 5. “माँ, तुम मुझे छोडकर क्यों चली गईं माँ…तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प...