भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है।
• भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरूआत 16 अप्रैल 1853 ई. में मुम्बई से थाणे (34 किमी.) के बीच प्रारंभ हुई थी। • विश्व में प्रथम रेल इंगलैंड में 27 सितम्बर, 1825 ई. को स्टाॅकटन शहर से डार्लिगटन शहर के बीच चली थी। • भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 ई. में (लार्ड कर्जन के समय) की गई थी। • भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 ई. में हुआ था। • भारत में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर, 1984 को कलकत्ता में चली थी। • भारत की दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 25 दिसम्बर, 2002 में प्रारंभ हुई। • प्रथम चरण में दिल्ली मेट्रो सेवा तीस हजारी से शहादरा के बीच कराई गई। • देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (4286 किमी.) जाती है। • रेलवे बजट को आम बजट से 1924 ई. में (आकवर्थ समिति के सिफारिश पर) अलग किया गया। • भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म उत्तर-प्रदेश का गोरखपुर (1366.33 मी.) है • सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनियाल रेल सुरंग (जम्मू-कश्मीर, 11.215 किमी.) है। • भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसरा...